{"_id":"5c605815bdec2259c53e138f","slug":"61549817877-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को कनाडा भेजने के नाम पर ऐंठे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति को कनाडा भेजने के नाम पर ऐंठे पांच लाख
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख ऐंठे
थाना डिविजन आठ की पुलिस ने पांच के खिलाफ ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट का काम करने वाले पांच युवकों ने एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने पीड़ित को कनाडा भेजने का झांसा दिया था। जब पैसे वापिस नहीं मिले तो गांव बाड़ेवाल फतेहपुर अवाना निवासी सुनील कपूर ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
थाना डिविजन आठ की पुलिस ने करतार विहार निवासी अजय अरोड़ा, माणकवाल स्थित जेके विहार निवासी रमेश वर्मा, रोबिन वमा, रमन कुमार और रमेश वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सुनील कपूर की शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाना चाहता था। इस पर उसका संपर्क आरोपियों के साथ हुआ। आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के लिए पहले पांच लाख रुपये ले लिए। पैसे और पासपोर्ट लेने के बाद आरोपी उसे टाल मटोल करते रहे। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ तौर पर मना कर दिया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।