{"_id":"5c23b349bdec2256b5425b7d","slug":"61545843529-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलर एसोसिएशन ने वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष लगाया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शैलर एसोसिएशन ने वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष लगाया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैलर एसोसिएशन ने वेयर हाउस के गोदाम के समाने लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। राइस मिलर्स एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को पंजाब स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन के बडरूखां स्थित गोदाम के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गोदाम के मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाए।
राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार घीचा ने कहा कि गोदाम का मैनेजर चावलों का तोल करने के बाद उसमें से चावल निकाल लेता है। चावल मिल मालिक उक्त गोदाम में चावल का वजन करके चले जाते हैं लेकिन गोदाम में रखे कुछ प्राइवेट लोग बोरियों से चावल निकाल लेते हैं और एफसीआई को अपनी अलग पर्ची कम वजन की बनाकर भेज दी जाती है। इस तरह मिल मालिकों को चूना लगाया जाता है। उनसे 1800 से 2500 तक की रिश्वत मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि इस गोदाम में स्टोर किए अनाज की जांच की जाए तो सारा मामला सामने आ जाएगा। उन्होंने मांग की कि इस मामले की विजिलेंस से जांच करवाई जाए। शैलर मालिकों के 850 लक्कड़ के क्रेट भी मैनेजर ने अपने पास रखे हुए जो देने का नाम नहीं ले रहा। गोदाम के मैनेजर कुलदीप कुमार का कहना है कि मिलर्स की तरफ से लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद है।