फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिना तलाक दिए रचा ली दूसरी शादी, सभी को बताया बच्चे की देखभाल के लिए रखी है केयरटेकर

बिना तलाक दिए रचा ली दूसरी शादी, सभी को बताया बच्चे की देखभाल के लिए रखी है केयरटेकर

Sun, 09 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बिना तलाक दिए रचा ली दूसरी शादी, सभी को बताया बच्चे की देखभाल के लिए रखी है केयरटेकर
पहली पत्नी से है आरोपी का एक बेटा, 2015 में अलग हुई थी पत्नी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घरेलू क्लेश के चलते पहली पत्नी को छोड़कर बिना तलाक दिए एक युवक ने दूसरी शादी कर ली। जब सभी ने पूछा तो आरोपी ने बताया कि उसने अपने बच्चे की देखभाल के लिए केयरटेकर रखी है। जब पहली पत्नी को इसका पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। सलेम टाबरी के लक्ष्मीपुरी इलाके में रहने वाली नेहा भारद्वाज की शिकायत पर थाना डिवीजन सात की पुलिस ने उसके पति अजय भारद्वाज, ससुर दविंदर भारद्वाज और सास मधु भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि आरोपी अजय भारद्वाज की शादी नेहा के साथ मई 2011 में हुई थी। शादी के बाद दोनों के घर एक बेटे ने जन्म लिया। कुछ समय बीतने के बाद दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। 2015 में नेहा अपने पति और बेटे को छोड़कर अपने परिजनों के पास रहने के लिए चली गई। अभी दोनों का केस अदालत में तलाक के लिए चल रहा था। इसी बीच अजय ने अपने परिजनों की मिलीभगत से पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन

एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि जब नेहा को इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जब अजय से पूछा गया तो उसने कहा कि वह बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रहा था तो उसने बच्चे की देखभाल के लिए केयरटेकर रखी है। रेशम सिंह के मुताबिक जब मोहल्ले में जांच की गई तो पता चला कि अजय ने दूसरी शादी रचाई है। हालांकि अजय का कहना है कि कुछ समय पहले अदालत की तरफ से उसे नेहा के साथ तलाक मिल गया गया, लेकिन अजय ने 2017 में ही दूसरी शादी रचा ली थी। उन्होंने कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed