नौजवान ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान
संगरूर। धूरी में एक नौजवान ने पैसेंजर रेलगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी के एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि धूरी ओवरब्रिज नजदीक स्थित रेलवे लाइन पर धूरी जंक्शन से बठिंडा जाने वाली गाड़ी के आगे कूदकर एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली है।नौजवान का सिर धड़ से अलग था और उसकी जेब से मिले उसके पहचान पत्र से उसकी पहचान 27 वर्षीय कमल कुमार निवासी हरियाणा, जिला झज्जर, गांव कुलासी के रूप में हुई है। मृतक के पास कोई फोन या अन्य कोई फोन नंबर न होने के चलते काफी मशक्कत के बाद उसके परिवार से संपर्क हो पाया। पारिवारिक सदस्यों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।