फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मनी एक्सचेंजर से दो लाख बीस हजार लूटने वाले गिरफतार

मनी एक्सचेंजर से दो लाख बीस हजार लूटने वाले गिरफतार

Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मनी एक्सचेंजर से दो लाख बीस हजार लूटने वाले गिरफतार
मनी एक्सचेंजर से नकदी लूटने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने झपटमार गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके दो साथी फरार हैं। एडीसी (पी) सतनाम सिंह ने बताया कि पूछताछ में साफ हुआ है कि आरोपी करीब 40 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने करीब तीन लाख की सात मोटरसाइकिलें, 80 हजार नकदी, 15 मोबाइल फोन, एक खिलौना पिस्तौल, दो तेजधार हथियार और एक लाठी बरामद की है। बीते दिनों कैलाश नगर चौक में मनी एक्सचेंजर से 2 लाख 20 हजार रुपये की लूट की वारदात में आरोपी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्रीनलैंड स्कूल के पास रहने वाले अर्जुन शर्मा, ताजपुर रोड के लवदीप सिंह, थाना बस्ती जोधेवाल के बलजिंदर सिंह और ताजपुर रोड के लवजात सिंह के तौर पर हुई है। वहीं चंडीगढ़ रोड निवासी राहुल और नूरवाला रोड का आशू शर्मा अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed