फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रैफिक पुलिस बरनाला ने हवा निकालो मुहिम शुरू की, शहर में नही है कोई पार्किंग का इंतजाम, पुलिस लोगों को कर रही प्रेशान

ट्रैफिक पुलिस बरनाला ने हवा निकालो मुहिम शुरू की, शहर में नही है कोई पार्किंग का इंतजाम, पुलिस लोगों को कर रही प्रेशान

Fri, 28 Dec 2018 11:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस बरनाला ने हवा निकालो मुहिम शुरू की, शहर में नही है कोई पार्किंग का इंतजाम, पुलिस लोगों को कर रही प्रेशान
बरनाला। सिटी ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए गैर कानूंनी ढंग अपनाना शुरू कर दिया है। जहां जिला ट्रैफिक पुलिस के नवनियुक्त जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव सिंग ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए वाहनों की हवा निकालो मुहिम शुरू की है, जिसके चलते ट्रैफिक में बांधा डाल रहे वाहनों की हवा निकाल उन्हें ट्रैफिक में बाधा डालने का सबक सिखाया जाता है। इस मुहिम में विगत दिनों से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दुकानदार इस कार्रवाई को अच्छा मान रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसी जज की पत्नी की बीच बाजार खड़ी कार की हवा निकाल दी गई, जिस कारण महिला को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा व आसपास के दुकानदारों ने उक्त समस्या का समाधान किया। गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीच बाजार खड़े वाहनों की हवा निकालने को लेकर विगत दिनों सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल होना शुरू हो गई है, जिसके चलते उक्त मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है व कमेंट चल रहा है कि ओ छोटू ट्रैफिक पुलिस हवा भी कड़दी हुंदी ओए। इस संबंध में पुलिस के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव सिंगला ने कहा कि जो वाहन चालक उनके स्पीकर में बुलाने पर भी नहीं आता है, तो उनके द्वारा उस वाहन की हवा निकाल दी जाती है। ताकि वह परेशान हो आगे से बीच बाजार वाहन न लगाएं। लेकिन उनके द्वारा अब हवा निकालना बंद कर वाहनों के टायरों में लॉक लगाना शुरू कर दिया है, जिसकी चाबी ट्रैफिक पुलिस के पास हुआ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed