फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर बुलाकर युवक को बलेकमेल कर पचास हजार रूपए एठने वाले गिरोह पर केस दर्ज

घर बुलाकर युवक को बलेकमेल कर पचास हजार रूपए एठने वाले गिरोह पर केस दर्ज

Sat, 05 May 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
घर बुलाकर युवक को बलेकमेल कर पचास हजार रूपए एठने वाले गिरोह पर केस दर्ज
ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये वसूलने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की शिकायत पर चार युवतियों समेत दो को किया नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
युवकों को घर बुलाकर उन्हें ब्लैकमेल कर हजारों रुपये ऐंठने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों पर पुलिस ने पीड़ित युवक मनदीप सिंह की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार युवतियों रीतू, कुलवंत कौर, सिमर, रणजीत कौर समेत दो युवकों गोगा सिंह और गुरदीप सिंह को नामजद किया है।
पुलिस को दर्ज कराए बयान में पीड़ित युवक मनदीप सिंह ने बताया कि तीन मई को युवती सिमर ने उसे फोन कर बठिंडा के साईं नगर स्थित एक घर में बुलाया। जहां पहुंचने पर जब उसने सिमर से बुलाने का कारण पूछा तो युवती की साथी सहेलियां कुलवंत कौर, रीतू, रणजीत कौर मौके पर आ गई और उन्होंने फोन कर दो युवाओं गोगा सिंह और गुरदीप सिंह को भी बुला लिया। जिन्होंने आते ही उसे धमकियां दीं कि तुम्हारी और सिमर की वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे अगर बचना चाहते हो तो उन्हें ढाई लाख रुपये दो। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने डरते हुए पचास हजार रुपये किसी से मंगवा कर दिए। जब वह जाने लगा तो उक्त आरोपियों ने उसका पर्स भी छीन लिया ।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना केनाल पुलिस के एएसआई गुरचरन सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक ने पुलिस के पास उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी। जांचके बाद आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है और युवती रीतू और रणजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed