{"_id":"5ca244bcbdec221464537a5e","slug":"41554138300-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके टूटने पर खरीदी थी सस्ती शराब, 25 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके टूटने पर खरीदी थी सस्ती शराब, 25 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके टूटने पर खरीदी थी सस्ती शराब, 25 लोगों पर मामला दर्ज
दो से अधिक बोतल ले जाने वालों पर पुलिस ने किए मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन ठेके टूटने पर सस्ती शराब खरीदने के चक्कर में महानगर के अलग अलग थानों में दो दर्जन से ऊपर लोगों पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ऐसे किसी भी व्यक्ति को नहीं बक्शा जो दो से ज्यादा बोतलें लेकर जा रहा था।
वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन रविवार होने के चक्कर में पूरे दिन शराब के ठेकों पर भारी भीड़ थी। एक अप्रैल को नए ठेकेदारों ने दुकानें अपने कब्जे में ले लेनी है। इसके चलते मौजूदा ठेकेदारों ने अपना स्टॉक खत्म करने के लिए शराब की कीमतें काफी कम कर दी थी। लोग सस्ती शराब के चक्कर में पेटियां खरीदने लगे। कानून के अनुसार एक व्यक्ति दो बोतल से ऊपर नहीं ले जा सकता। पुलिस ने ऐसे किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जो दो बोतल से ऊपर लेकर जा रहा था।
इन थानों में दर्ज हुई एफआईआर :
थाना कोतवाली ने किला मोहल्ला के रूप सिंह से एक पेटी, ग्यासपुरा के गुरमुख सिंह से एक पेटी, इकबाल गंज के मनोज यादव से एक पेटी, हरगोबिंद नगर निवासी वरिंदर कपूर से दो पेटी, रूपामल गली के रहने वाले नवीन कपूर से एक पेटी, जबकि थाना कोतवाली ने रेखी चौक के पास पाल सिंह से एक पेटी बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर-3 ने थान सिंह चौक के पास राजकुमार को 11 बोतल शराब और खुंब बहादुर को 10 बोतलों के साथ काबू किया है। इसी दौरान थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मदन रिवानी से 46 बोतल शराब, चरणजीत सिंह और मिथलेश के कब्जे से 59 बोतलें शराब बरामद की है। जबकि थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने दलजीत सिंह को 11 बोतल के साथ काबू किया है। थाना जमालपुर की पुलिस ने मनजीत सिंह से एक पेटी, राजा से एक पेटी और सुनील से एक पेटी शराब बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर-5 ने गोपी से दो पेटी शराब, जबकि डिविजन छह ने दलविंदर से 1 पेटी, अंकुश कुमार सिमरन दीप से दो पेटी शराब बरामद की है। डिविजन 8 की पुलिस ने अशोक कुमा से तीन पेटी शराब बरामद की है। थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने राजू नाम के व्यक्ति से दो पेटी, लाडोवाल की पुलिस ने लाल प्रसाद से एक पेटी, थाना डेहलों की पुलिस ने जगवीर और नीटू कुमार से दो पेटी, थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने राज कुमार से एक पेटी और थाना दरेसी की पुलिस ने कमलेश कुमार से चार पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।