फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एयरफोर्स अधिकारी ने चाकुओं से गोद की पत्नी की हत्या

एयरफोर्स अधिकारी ने चाकुओं से गोद की पत्नी की हत्या

Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स अधिकारी ने चाकुओं से गोद की पत्नी की हत्या
एयरफोर्स सार्जेंट ने चाकू से गोदकर पत्नी को मारा डाला
विज्ञापन

शेयर बाजार में लाखों रुपये बर्बाद करने के चलते था परेशान आरोपी
मारपीट के दौरान पत्नी के थप्पड़ जड़ने से गुस्से में आया आरोपी पति
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में तैनात भारतीय वायुसेना के सार्जेंट मसेल हदीन अंसारी ने थप्पड़ मारने से अपनी 43 वर्षीय पत्नी शबनम शुभा अंसारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। शेयर मार्केट की लत में लाखों रुपये बर्बाद कर लाखों के कर्जदार हो चुके वायुसेना के इस अफसर ने रविवार तड़के दो से तीन बजे किराए के मकान की छत पर इस घटना को अंजाम दिया। थाना सुधार की पुलिस ने मृतक शबनम शुबा अंसारी के भाई इंजमामुल हक अंसारी के बयान पर सार्जेंट मसेल हदीन अंसारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या करने के लिए इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है।
सार्जेंट मसेल हदीन अंसारी को शेयर बाजार में पैसा लगाता था। चार बेटियों के बाप सार्जेंट मलेस अंसारी का लाखों रुपये कर्ज चढ़ा गया था। इसी वजह से उसने बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव राजूपति डूमर थाना महसूस ओपी स्थित अपनी पत्नी शबनम शुभा अंसारी के नाम जमीन पर भारी भरकम लोन भी ले रखा था। मूल रुप से गांव बेलहाईया थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले सार्जेंट मलेस हदीन अंसारी की जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से दो महीने पहले ही सुधार एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में बदली हुई थी। 29 जुलाई को आरोपी अपने परिवार को भी हलवारा ले आया था और तब से ही अपनी पत्नी को जमीन बेचने के लिए कह कर लगातार परेशान कर रहा था। बकरीद के त्यौहार के लिए शबनम का भाई इंजमामुल हक अंसारी एक सप्ताह पहले उसे ले जाने के लिए आया। तकरार के चलते आरोपी अपनी पत्नी शबनम को गांव नहीं भेज रहा था। फिर उसने पत्नी की टिकट करवा दी, लेकिन वापसी की टिकट भी 25 अगस्त की करवा दी। शबनम कुछ ज्यादा समय के लिए अपने मायके रुकना चाहती थी। इस बात को लेकर भी शनिवार की सुबह से दोनों में झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक शबनम के भाई इंजमामुल हक नेबताया कि उसका जीजा जमीन बेचने की जिद्द पर अड़ा था। वह लगातार उसकी बहन से मारपीट करता था। शनिवार को जीजा ने रेलवे की रिजर्व टिकट भी कैंसल करवा दी। इस पर झगड़ा और बढ़ गया। रात को नींद न आने पर बहन शबनम छत पर चली गई। दबे पांव उसका जीजा सार्जेंट मसेल हदीन अंसारी भी पीछे छत पर चला गया। छत पर कहासुनी के दौरान आरोपी ने शबनम को पीटा। इसी दौरान शबनम ने एक थप्पड़ पति को जड़ दिया। इस पर आरोपी ने शबनम को धक्का दे दिया। वह जमीन पर सिर लगने के कारण घायल हो गई। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से गोद कर शबनम हत्या कर दी। नीचे आकर आरोपी ने चाकू को अच्छी तरह साफ कर छिपा दिया और ऐसे सो गया। सुबह जब कचरा उठाने वाले ने आवाज लगाई तो सबने देखा शबनम घर में नहीं थी। सब जगह जगह ढूंढने के बाद जब वह लोग छत पर गए तो वहां खून से लथपथ शबनम पड़ी थी। आरोपी ऐसा व्यवहार करता रहा जैसे उसे कुछ पता ही न हो। पुलिस को सूचना किए बिना शबनम को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पकड़ा गया आरोपी पति
घटना की जानकारी मिलते ही स्पेशल ब्रांच के डीएसपी रणधीर सिंह, डीएसपी डी प्रभजोत कौर, थाना सुधार के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह, फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शबनम के बिखरे बालों सहित अन्य सुबूत जमा किए। छत पर खून से सने जूतों के निशान भी पाए गए। लोहे की सीढ़ियों पर भी जगह-जगह बाल लगे थे। मानों किसी को घसीट कर छत तक ले जाया गया हो। टायलेट में खून के निखान पाए गए। डीएसपी डी प्रभजोत कौर एंव डीएसपी स्पेशल ब्रांच रणधीर सिंह ने पड़ोसियों से बातचीत की तो सबने यहीं कहा कि रात को किसी ने चीखने चिल्लाने की कोई आवाज नहीं सुनी। सुबह साढ़े छह बजे मृतक की बेटियों ने छत पर शव देखा तो उनके रोने चिल्लाने की आवाज से ही उनको घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। कनाडा में रहने वाले रिटायर्ड आमी अफसर कुलवंत सिंह के घर दो सप्ताह पहले ही किराए पर रहने आए सार्जेंट मसेल हदीन अंसारी बेहद गुस्से वाले स्वभाव का बताया जाता है। थाना सुधार की हवालात में बंद एयरफोर्स के इस अफसर सार्जेंट मसेल हदीन अंसारी काफी सहज बाते कर रहा था जैसे कुछ हुआ ही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed