फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कार चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

कार चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 05 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कार चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
कार चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार भी हुई बरामद
पूछताछ में जुटी है थाना सुधार की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। थाना सुधार की पुलिस ने पंजाब के विभिन्न इलाकों से कार और अन्य वाहन चोरी कर बाहरी राज्यों में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना जगरांव निवासी करमजीत सिंह उर्फ मनी, भूपिंदर सिंह उर्फ मनी एंव पिंटू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सुधार पुलिस ने तीनों आरोपियों को चोरी की गई आर्टिका कार सहित हलवारा के पास कैले चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उक्त आर्टिका कार 27 जून की रात सुधार बाजार अब्बूवाल लिंक सड़क पर स्थित ढट मोटर गैरेज से चोरी की थी।

आर्टिका कार अब्बूवाल वाली बसाखा सिंह की थी जिसे वह ढट्ट मोटर गैरेज में रात को खड़ी किया करता था। थलना सुधार में उस कार की चोरी संबंधी 28 जून को गैरेज के मालिक किरपाल सिंह के स्थान पर मामला दर्ज किया गया था। थाना सुधार की पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को जगरांव की अदालत में पेश किया। जहां से उन्जें आठ जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना सुधार के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान माना है कि उन्होंने रायकोट के एक गैरेज से बोलेरो मैक्सी ट्रक और सब्जी मंडी जगरांव से भी गाड़ी चोरी की थी। सुधार पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रायकोट से चुराए गए बोलेरो मैक्सी ट्रक को वीरवार को राजोआणा गांव के ईंट भट्ठे के पास वीरन जगर से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि जगरांव से चुराई बोलेरो मैक्सी ट्रक संबंधी भी अहम सुराग मिले हैं। इसे भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed