फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चौकीदार को बंधक बना फैक्टरी में लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार, दो फरार

चौकीदार को बंधक बना फैक्टरी में लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 02 Jun 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बना फैक्टरी में लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार, दो फरार
फैक्टरी में लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चोरी का धागा और एलसीडी बरामद
फरार आरोपियों की तलाश में चल रही है छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर इंडस्ट्री एरिया स्थित कृष्ण लाल एंड संस के चौकीदार को बंधक बना कुछ दिन पहले लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना मोती नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों को कीर्ति नगर के पास नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिंद्रा पिकअप में लोड किया हुआ चोरी का धागा और एलसीडी बरामद की है। आरोपियों की पहचान जनकपुरी निवासी जगजीत सिंह उर्फ बलजीत, गांव घवद्दी निवासी हरविंदर सिंह उर्फ बिंद्री, बड़ी भामियां निवासी लवदीप सिंह उर्फ दीपू, भोरा के मोहल्ला वरिंदर नगर निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ गगन व भट्टियां बेट निवासी दलजीत सिंह उर्फ गिल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार साथी हजूरी बाग कालोनी स्थित रमनीत सिंह उर्फ दीपू और रिशी नगर निवासी जतिंदर पुरी उर्फ जतिन की तलाश में जुटी हुई है।

चौकीदार बुधई ड्यूटी पर था
एडीसीपी 4 राजवीर सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री एरिया इलाके में स्थित कृष्ण लाल एंड संस नाम की धागा फैक्टरी है। 21 मई की देर रात को चौकीदार बुधई ड्यूटी पर था। इसी दौरान आरोपी हथियारों से लैस होकर वहां आए और बुधई को बंधक बना कर फैक्टरी से धागा लूटकर वह फरार हो गए। एडीसीपी के अनुसार थाना मोती नगर की पुलिस ने इलाके में शुक्रवार को नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटा हुआ धागा और सामान बेचने के लिए जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीछे बाइक पर सवार होकर आ रहे दीपू और जतिन पुलिस को देख कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से धागा और एलसीडी बरामद कर ली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed