{"_id":"5b098aa34f1c1bab6e8b4b68","slug":"41527351971-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साली के साथ किया दुराचार, दी धमकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने साली के साथ किया दुराचार, दी धमकियां
Updated Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा ने साली के साथ किया दुराचार
थाना सलेम टाबरी पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस ने पीड़िता की कराई मेडिकल जांच, स्वैब जांच के भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सलेम टाबरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही साली को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। किसी तरह से हिम्मत जुटा युवती ने अपने परिजनों को बताया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके जीजा सतविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पीड़िता की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी बहन की शादी आरोपी सतविंदर सिंह के साथ कुछ साल पहले हुई थी। वह घरेलू काम करती थी और उसका बहन के घर आना जाना था। करीब एक साल से आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। करीब छह महीने पहले उसकी बहन घर आई थी तो आरोपी ने फोन कर उसे अपने घर बुला लिया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और धमकियां दी कि वह किसी को इस बारे में न बताए।
आरोपी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा था तो पीड़ित ने किसी तरह से हिम्मत जुटा इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।