फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पिस्तौल दिखा ओला कैब के ड्राइवर से कैश लूटा

पिस्तौल दिखा ओला कैब के ड्राइवर से कैश लूटा

Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल दिखा ओला कैब के ड्राइवर से कैश लूटा
पिस्तौल दिखा ओला कैब के ड्राइवर से लूट
विज्ञापन

सोने की चेन और 12 हजार रुपये ले गए लुटेरे
बुकिंग आने पर जगीरपुर सवारी उठाने गया था
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाइकर्स गैंग से निपटना पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है। लुटेरे कोई न कोई वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार रात बाइकर्स गैंग ने जगीरपुर रोड पर ओला कैब के ड्राइवर को निशाना बनाया। बदमाश पिस्तौल के बल पर ड्राइवर से कैश और गले से सोने की चेन निकाल ले गए। मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सतवंत सिंह ने बताया कि वह ओला कैब कंपनी में ड्राइवर है। शुक्रवार रात उसके पास जगीरपुर रोड स्थित बाबा नामदेव कालोनी की बुकिंग आई। वह नजदीक था, इसलिए सवरी उठाने उक्त इलाके में चला गया। वह सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच बाइक पर दो युवक आए, युवकों ने मुंह पर माल बांध रखे थे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। जबकि दूसरा युवक उसके पास आया। उसने पिस्तौल निकाल कर उस पर तान दी और डैशबोर्ड पर पड़ा पर्स उठा लिया। उसके पर्स में 12 हजार रुपये और दस्तावेज थे। इसके बाद जाते हुए युवक उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन भी छीन ले गया।
विज्ञापन


मां के साथ खड़ी बेटी के हाथ से पर्स झपटा
किला मोहल्ला अपनी मां के साथ खड़ी रिक्शा का इंतजार कर रही युवती से के हाथों से एक्टिवा सवार ने पर्स झपट लिया। थाना दरेसी की पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज किया है। जतिंदरपाल जैन का कहना है कि उसकी पत्नी और बेटी खरीददारी करने गई थी। वापस आने के लिए जब उसकी पत्नी और बेटी, किला मोहल्ला के पास खड़ी थी। तब एक्टिवा पर युवक आया और बेटी के हाथों से पर्स छीन ले गया। उसके पर्स में 30 हजार रुपये और अन्य सामान था। उन्होंने एक्टिवा का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था। जोकि पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed