{"_id":"5a05de544f1c1b59678bad54","slug":"41510334036-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर ने एक्साइड विभाग की गाड़ी को मारी टक्कर, गाड़ी पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्कर ने एक्साइड विभाग की गाड़ी को मारी टक्कर, गाड़ी पलटी
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तस्कर ने एक्साइड विभाग की गाड़ी को मारी टक्कर, गाड़ी पलटी
ठेकेदार के कारिंदे की मौत, एक्साइड विभाग का एएसआई और दो अन्य गंभीर
कार चालक तस्कर के खिलाफ किया गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गांव संगोवाल में शराब तस्कर का पीछा कर रहे एक्साइड विभाग के मुलाजिमों की गाड़ी को तस्कर ने अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे एक्साइज विभाग के मुलाजिमों की गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर बेकाबू हो गई और खेतों में बने गड्डे में पलट गई। जिससे ठेकेदार के कारिंदे की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार एक्साइज विभाग के एएसआई सहित तीन लोग घायल हो गए। तस्कर की गाड़ी भी बेकाबू हो गई और उसकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद वह गाड़ी छोड़ कर फरार हौ गया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अपोलो अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की पहचान एएसआई चमन लाल, ड्राइवर सरबजीत सिंह और साजन के रुप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान गगनदीप के रुप में हुई है। अस्पताल में उपचाराधीन एक्साइज विभाग के एएसआई चमन लाल और साजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।
थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि एक्साइड विभाग के पास जानकारी थी कि बठिंडा नंबर की इंडिका विस्टा कार में तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहा है। जिसके बाद एक्साइज विभाग के मुलाजिमों ने संगोवाल के पास ट्रैप लगा लिया। जब गाड़ी वहां से निकली तो ड्राइवर सरबजीत, एएसआई चमन लाल और अन्य दोनों मुलाजिमों ने गाड़ी का पीछा करना शुरु कर दिया। दूसरी गाड़ी काफी पीछे लगी हुई थी। मुलाजिमों ने तस्कर को गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने गाड़ी रोकने की बजाए दौड़ानी शुरु कर दी। जब उन्होंने अपनी स्कार्पियो गाड़ी तस्कर की गाड़ी के बराबर की तो इंडिका कार सवार तस्कर ने उन्हें साइड मार दी। जिससे स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकरा कर बेकाबू हो गई और सीधे वहां बने खेतों में गड्डे में पलट गई। तस्कर की कार भी डिवाइडर से टकरा कर पेड़ में जा टकराई। जिसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गगनदीप की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी तीनों घायल थे। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी मालिक का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
--विकास मल्होत्रा, 10 नवंबर