फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   उपचार के दौरान युवक की निजी अस्पताल में मौत

उपचार के दौरान युवक की निजी अस्पताल में मौत

Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
उपचार के दौरान युवक की निजी अस्पताल में मौत
प्राइवेट अस्पताल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने के आरोप
पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बठिंडा नेशनल चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव भदौड़ निवासी मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में अर्शदीप वासी भदौड़ को नाक में परेशानी होने के चलते दाखिल करवाया गया था। परिजनों ने बताया कि अर्शदीप के नाक की हड्डी बढ़ी हुई थी। इस वजह से वह परेशान था। डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया। बुधवार को डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कहते ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों ने कहा कि बुधवार शाम साढ़े आठ बजे डॉक्टरोें ने अर्शदीप का ऑपरेशन कर उसे वेंटिलेटर पर रख दिया। उसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। यहां तक कि अस्पताल प्रबंधन ने अर्शदीप से उनसे भी मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने जानबूझकर अर्शदीप से मिलने नहीं दिया। परिजनों ने कहा कि काफी देर बीत जाने के बाद वह किसी तरह अर्शदीप के पास पहुंच गए। उस समय उसके शरीर में कोई प्रक्रिया नहीं हो रही थी। शोर मचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। अर्शदीप के पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने उसका सही ढंग से इलाज नहीं किया उसकी हालत को गंभीरता से नहीं लिया और मौत होने के बाद भी जानकारी नहीं दी। हंगामे की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने हंगामा करते हुए उक्त अस्पताल के डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नथाना के एएसआई गुरदर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और युवक के पिता के बयान को दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed