फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कमरे में अकेली बैठी बहन के साथ सगे नाबालिग भाई ने की अश्लील हरकतें

कमरे में अकेली बैठी बहन के साथ सगे नाबालिग भाई ने की अश्लील हरकतें

Mon, 08 Apr 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
कमरे में अकेली बैठी बहन के साथ सगे नाबालिग भाई ने की अश्लील हरकतें
बहन के साथ सगे नाबालिग भाई ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन

बहन ने किया विरोध तो भाई ने पीट कर किया घायल
भाई के खिलाफ कराया मामला दर्ज, आरोपी को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बहन भाई के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुए एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। हैबोवाल के जस्सियां रोड इलाके में रहने वाली एक युवती अपने घर के कमरे में बैठ मोबाइल देख रही थी तो आरोपी युवक ने बहन के साथ ही अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। हालांकि आरोपी नाबालिग है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने हटने के बजाए उसके साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पहले परिजनों को और फिर पुलिस को भाई के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके सगे नाबालिग भाई पर अश्लील हरकतें करने और मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह तीन भाई-बहन है। उसके पिता फैक्टरी में काम करते है। जबकि माता घरेलू महिला है। पीड़ित का कहना है कि उसकी एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है। वह तीनों एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते है। वह घर में बैड पर लेटी हुई थी और अपने फंड के साथ मोबाइल पर चेट कर रही थी। इस बीच वह कमरे में अकेली थी। उसका भाई आया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करने लग गया। उसने विरोध किया तो भाई ने उल्टा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल उसके सिर पर मारा। उसका शोर सुनकर बाकी घर वाले आ गए। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसने इस संबंध में थाना हैबोवाल को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयान पर उसके सगे भाई पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed