फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिलाएं भी बनी ट्रेवल एजेंट, व्यक्ति से ऐंठ लिए 2.60 लाख

महिलाएं भी बनी ट्रेवल एजेंट, व्यक्ति से ऐंठ लिए 2.60 लाख

Wed, 13 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं भी बनी ट्रेवल एजेंट, व्यक्ति से ऐंठ लिए 2.60 लाख
कनाडा भेजने के नाम पर हिमाचल की दो महिलाओं ने लिए थे पैसे
विज्ञापन

तीनों महिला आरोपी अब भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कनाडा भेजने के नाम पर डाबा रोड स्थित न्यू शिमलापुरी निवासी प्रदीप सिंह से हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी रुचि वर्मा, जालंधर नूरमहल निवासी फीजा वर्मा, कांगड़ा स्थित नूरपुर की पूजा महाजन ने 2.60 हजार रुपये ऐंठ लिए। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी है।

प्रदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश में जाकर सेटल होना चाहता था। वह किसी के जरिए आरोपी महिलाओं से मिला। आरोपी महिलाओं ने उससे पैसों की मांग की तो उसने अलग-अलग तारीखों पर उन्हें करीब 2.60 लाख रुपये दे दिए। आरोपी महिलाओं ने उससे पासपोर्ट व अन्य कागजात भी ले लिए। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी महिलाएं टालमटोल करती रही। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद मई 2016 में प्रदीप ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास की। करीब तीन साल बाद की लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed