फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   झांसा दे नाबालिगा को घर से बाहर बुला युवकों ने किया दुष्कर्म

झांसा दे नाबालिगा को घर से बाहर बुला युवकों ने किया दुष्कर्म

Tue, 20 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
झांसा दे नाबालिगा को घर से बाहर बुला युवकों ने किया दुष्कर्म
आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने दोनों को रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। क्षेत्र में नाबालिग को झांसा दे दो युवकों ने देर रात घर के बाहर बुला लिया। इसके बाद उन्होंने उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी और भाग निकले। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन छह की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत पर प्रभात नगर निवासी राहुल कुमार और सुरिंदर भगत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी राहुल ने उनकी बेटी को देर रात फोन किया और झांसा देकर घर के बाहर बुला लिया। उसके बाद आरोपी राहुल, सुरिंदर भगत की मदद से उसे वहां से ले गया। दोनों ने पहले से ही किराए पर एक कमरा ले रखा था जहां पर दोनों ने दुष्कर्म किया। कुछ दिन तक किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed