{"_id":"5bddce27bdec2269952dc430","slug":"31541262887-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग के बैंक खाते से उड़ाए साढ़े तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग के बैंक खाते से उड़ाए साढ़े तीन लाख
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग के बैंक खाते से उड़ाए साढ़े तीन लाख
साइबर क्राइम विंग मोहाली को सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव संगतपुर सोढियां में एक बुजुर्ग के खाते में साढ़े तीन लाख रुपए चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच साइबर क्राइम विंग मोहाली को सौंपी गई है।
पीड़ित अमरीक सिंह निवासी गांव संगतपुर सोढियां ने बताया कि वह गत 30 अक्तूबर को बैंक में पैसे निकलवाने गया। बैंक वालों ने यह कह दिया कि उनके खाते में केवल 143 रुपये हैं। पास बुक मुताबिक उनके पास 3 लाख 44 हजार एक सौ 79 रुपये थे। जब वह बैंक मैनेजर से इसका कारण पूछा तो पता चला कि उनके खाते में 14 अक्तूबर को 5 बार में 1 लाख 60 हजार, 15 अक्तूबर को 2 बार में 1 लाख 60 हजार, 16 अक्तूबर को 3 बार में 80 हजार और 17 अक्तूबर को 24 हजार 500 रुपये पंजाब से बाहर राज्यों में ऑनलाइन तरीके से निकाले और ट्रांसफर किए गए हैं।
पीड़ित अमरीक सिंह ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने मामला साइबर क्राइम विंग मोहाली को सौंप दिया। अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी को अपना एटीएम पासवर्ड नहीं बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बैंक की लापरवाही के कारण हुआ है। बैंक मैनेजर शुभम कुमार का कहनात है कि मामला उन के ध्यान में है। एफआईआर दर्ज होने के बाद इसकी जांच के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। बैंक का जो प्रोसेस है, उसके हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी। यह मामला क्लोनिंग के साथ जुड़ा है। इस तरह के दो मामले पहले भी सामने आए थे, जो हल कर दिए गए।