फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शराब देने में लगी देर तो ठेकेदार के करिंदे को पीट कर लूटे 15 हजार

शराब देने में लगी देर तो ठेकेदार के करिंदे को पीट कर लूटे 15 हजार

Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शराब देने में लगी देर तो ठेकेदार के करिंदे को पीट कर लूटे 15 हजार
15 हजार रुपये भी छीने, आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। इस्लामगंज इलाके में स्थित शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे को कुछ युवकों ने शराब देने में देरी के कारण पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी जेब में पड़ी 15 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। इसके बाद वह फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में इस्लामगंज निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर इस्लामगंज निवासी गोरा, नन्नू, टिब्बा रोड निवासी विष्णु, साहिल व अमरपुरा के रहने वाले नन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कुलदीप सिंह की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक वह इस्लामगंज स्थित बजाज ठेके पर काम करता है। दो दिन पहले आरोपी ठेके पर शराब लेने के लिए आए। आरोपियों ने शराब मांगी तो उसे शराब देने में कुछ समय लग गया। इसके बाद आरोपियों ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसकी जेब में पड़े 15 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। कुलदीप सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह इलाज के बाद घर आ गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी लेकिन वह घर से फरार है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed