{"_id":"5af484a44f1c1b66098b919d","slug":"31525974180-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली वस्तू खिलाकर बेहोश करने के बाद व्यक्ति को नग्न कर बनाई वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली वस्तू खिलाकर बेहोश करने के बाद व्यक्ति को नग्न कर बनाई वीडियो
Updated Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहोश कर बनाई वीडियो, युवती व उसके साथियों पर केस दर्ज
वीडियो बनाने के बाद से युवक गायब, नहीं लग रहा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर की बचन कालोनी में एक व्यक्ति को नशीली वस्तु खिलाकर नग्न कर उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में थाना केनाल पुलिस ने पीड़ित राजीव कुमार के भाई भारत भूूषण की शिकायत पर युवती बब्बी व उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है। बदनामी के डर से घटना के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। इस बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के पास दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता भारत भूषण निवासी संगत मंडी ने बताया कि छह मई को उसके भाई राजीव कुमार को युवती बब्बी ने बचन कालोनी बठिंडा में किसी बहाने बुलाया और वहां पर भाई को नशीली वस्तु खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसकी नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई राजीव से 12000 रुपये की नगदी भी छीन ली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बदनामी के डर से घटना के बाद उसका भाई घर नहीं आया और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। उसने बताया कि उनके परिवार ने राजीव को हर जगह ढूंढा पर वो कहीं नही मिला। उसने कहा कि अगर उसके भाई को कोई जानी नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी युवती व उसके साथियों की होगी। इस संबंध में थाना केनाल के सहायक थानेदार मुख्तयार सिंह का कहना था कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवती व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानेदार ने दावा करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।