{"_id":"5aeb3ebe4f1c1ba0098b7d20","slug":"31525366462-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलने के बहाने बुलाया, घर ले जा किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलने के बहाने बुलाया, घर ले जा किया गैंगरेप
Updated Thu, 03 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलने के बहाने बुलाया, घर ले जाकर गैंगरेप
तीन के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आदल उर्फ राजू, सुरेश कुमार और आदल की पत्नी नूरजहां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आदल और नूरजहां को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार आदल से काफी जान पहचान थी। आरोपी ने 12 अप्रैल को उसे रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान आदल उसे अपने घर पर ले गया। वहां पर सुरेश कुमार पहले से ही मौजूद था। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
पीड़िता ने जब आदल की पत्नी को बताया तो उसने विरोध करने के बजाए आरोपियों का ही साथ दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसे धमकियां देकर भगा दिया। लगातार उसे धमकियां देते रहे थे कि वह उसे जान से मार देंगे, अगर उसने इसकी शिकायत पुलिस को की। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आदल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरेश कुमार अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी है।