{"_id":"5a8da8254f1c1b410b8ba4ab","slug":"31519233061-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट के एंट्री गेट पर पूर्व सूबेदार के साथ बदतमीजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट के एंट्री गेट पर पूर्व सूबेदार के साथ बदतमीजी
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदतमीजी करने वाले सैनिक के खिलाफ डिफेंस मनिस्टरी को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
करीब दस वर्ष पहले सेना से बतौर सूबेदार मेजर रिटायर हुए जीत सिंह के साथ बुधवार को बठिंडा कैंट के भागू टीसीपी गेट पर तैनात एक सेना पुलिस कर्मी ने बदतमीजी की और पूर्व मेजर को कैंट अंदर दाखिल तक नहीं होने दिया। जिस के बाद पूर्व मेजर ने गेट पर तैनात मिलिट्री पुलिस के जवान पी के पांडेय के खिलाफ सेना के कंट्रोल रूम पर शिकायत करने के बाद एक लिखित शिकायत डिफेंस मनिस्ट्री को ई-मेल के जरिये भेज सेना पुलिस के जवान खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में जानकारी देते पूर्व सूबेदार मेजर जीत सिंह ने बताया कि वो बुधवार को मिलिट्री अस्पताल में अपना चैक अप करवाने के लिए कैंट के भागु टीसीपी गेट पर पहुंचे। जहां पर तैनात सेना पुलिस के जवान पी के पांडेय को उन्होनें अपना सेना का शिनाखती कार्ड दिखाया तो सेना पुलिस कर्मी ने उनके शिनाख्ती कार्ड को फर्जी बताते हुए उनके साथ बदतमीजी करते हुए उनका कार्ड भी अपने पास रख लिया और उनको साइड पर जबरदस्ती बिठा लिया। पूर्व मेजर ने बताया कि उक्त घटना के बाद उन्होनें सेना पुलिस के कंट्रोल रूम पर उक्त बदतमीजी करने वाले जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई । उन्होनें बताया कि कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाने के बाद उनकी तरफ से डिफेंस मनिस्ट्री को ईमेल के जरिये उक्त जवान के खिलाफ शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस संबंधी जब सेना पुलिस कर्मी पी के पांणडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गुस्से में बोला गया होगा उन्हें पता नहीं चला। इसके बाद जब कंट्रोल रूम में तैनात सेना पुलिस कर्मी सांघा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत मिल चुकी है, जिसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी।