फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एनआईए अधिकारियों ने सीआईए में की अमित अरोड़ा से पूछताछ

एनआईए अधिकारियों ने सीआईए में की अमित अरोड़ा से पूछताछ

Fri, 05 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
एनआईए अधिकारियों ने सीआईए में की अमित अरोड़ा से पूछताछ
एनआईए टीम ने की हिंदू नेता से पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
टारगेट किलिंग की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को हिंदू नेता अमित अरोड़ा से सीआईए में करीब एक घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि एनआईए अधिकारियों ने अरोड़ा से जिस कार में उन पर अटैक हुआ था, उसे लाने को कहा। साथ ही हमले का सीन फिर से दोहराने को कहा।
पंजाब में हुई सभी टारगेट किलिंग की जांच का जिम्मा एनआईए के पास है। अलगाववादी ताकतों ने अमित अरोड़ा को पहला निशाना बनाया था, लेकिन वह बच गया। घटना के अनुसार वर्ष 2016 में तीन फरवरी को अमित अरोड़ा अपने गनमैन एवं वर्कर के साथ बस्ती जोधेवाल चौक में सूप पी रहा था। जब अमित अपनी कार में था, उस पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोली चला दी और वह उसकी गर्दन को छू कर निकल गई। इस हमले में अमित अरोड़ा बालबाल बच गए। जोधेवाल बस्ती थाना की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने इस हमले को फर्जी करार दिया और यह दावा किया गया कि अधिक सुरक्षा लेने के मकसद से इस घटना को जानबूझ कर अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

सूबे में हिंदू नेताओं पर हुए हमले में जब पुलिस ने शूटर रमनदीप सिंह एवं हरदीप सिंह शेरा को पकड़ा, तब पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने यह माना कि उन्होंने अमित अरोड़ा को निशाना बनाया था, लेकिन वह बच गया। आरोपियों के इस कबूलनामे से पुलिस की जांच पर भी सवाल उठे। अमित अरोड़ा दोपहर करीब बारह बजे सीआईए पहुंचे। उससे करीब एक घंटे तक एनआईए अधिकारियों ने कई सवाल किए। अमित अरोड़ा ने बताया सीआईए में एनआईए के दिल्ली से आए अधिकारियों ने हमले के बारे में पूछताछ की। करीब एक घंटे तक पूछताछ के अलावा उनकी कार को भी खंगाला और क्राइम सीन करने को भी कहा। अमित ने बताया कि उन्हें मिली धमकियों के बारे में भी सवाल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed