फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल से बाहर निकलते ही फिर शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

जेल से बाहर निकलते ही फिर शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Mon, 25 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
जेल से बाहर निकलते ही फिर शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
जेल से छूटते ही करने लगा तस्करी
विज्ञापन

आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटे युवक ने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को उस समय गोपाल नगर चौक से गिरफ्तार किया जब वह अपनी एक्टिवा स्कूटर पर किसी को हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में जीके एस्टेट निवासी डिंपल आहूजा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया आरोपी को कुछ महीने पहले एंटी नार्कोटिक्स विभाग ने 160 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही फिल से आरोपी ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरु कर दिया। आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने ही सेक्टर 32 स्थित पानी वाली टंकी के पास नाकाबंदी के दौरान वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला सन्नी कुमार वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी ली। इस पर बीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह बाहरी इलाकों से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed