{"_id":"5c7176c1bdec224b6317c0fd","slug":"21550939841-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, शादी से पहले कर दी ना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, शादी से पहले कर दी ना
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास
मामला बढ़ने के बाद पुलिस आरोपी और उसके भाई पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव इस्सेवाल में सामूहिक दुष्कर्म मामले लापरवाही दिखाने वाली खाकी ने कोई सबक नहीं लिया है। लुधियाना निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने डेढ़ माह तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के लापरवाह रवैये को देख पीड़िता ने 21 फरवरी को जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या का प्रयास किया।
लुधियाना निवासी पीड़िता के अनुसार वह 10 जनवरी 2018 को कनाडा पढ़ाई के लिए गई थी। सोशल मीडिया पर उसकी बातचीत लुधियाना निवासी शुभम कवतरा से हुई। 16 सितंबर को शुभम कवतरा शराब के नशे में उनके घर आया। उस दिन उसने व्रत रखा था। इसके बावजूद उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया और दुष्कर्म किया। 17 सितंबर को दोनों परिवारों के सदस्यों के सामने उनकी मंगनी हो गई और 27 जनवरी 2019 को शादी की तारीख भी तय हो गई। इसके बाद आरोपी कई बार उससे इसी तरह बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाता रहा। 28 दिसंबर 2018 शुभम कवतरा उनके घर पहुंचा और हंगामा करते हुए बोला कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। वीरवार को पीड़िता ने जहरीली दवा निगल आत्महत्या करने से पहले दो पेज का सुसाइड नोट लिखा। पीड़िता के अनुसार उसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। इसलिए वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर रही है। सब इंस्पेक्टर थाना बस्ती जोधेवाल लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शुभम कवतरा के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसके भाई दीपक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। क्योंकि पीड़िता को धमका कर राजीनामा कराने में उसका भी हाथ था।