{"_id":"5bd0a71ebdec2269385b5f45","slug":"21540400926-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच तोले तांबे के कड़े पर चढ़ाई एक तोले सोने की परत, लिया लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच तोले तांबे के कड़े पर चढ़ाई एक तोले सोने की परत, लिया लोन
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांबे के कड़े पर सोने की परत चढ़ा लिया लोन
ज्वेलर को छह तोले का कड़ा बताकर लिए एक लाख दस हजार
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने कई तरह के हथकंडे अपनाए हैं। एक व्यक्ति ने पांच तोले तांबे के कड़े पर एक तोले सोने की परत चढ़ा दी और हैबोवाल के एक ज्वेलर के पास गया और छह तोले कड़े के बदले एक लाख दस हजार रुपये लोन ले लिया। कड़े की जांच में खुलासा होने पर ज्वेलर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने जोशी नगर निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस की दी गई शिकायत में रमेश कुमार ने बताया हैबोवाल मेन रोड पर उसकी ज्वेलरी की दुकान है। करीब दस दिन पहले उसके पास एक व्यक्ति आया।उजसने कड़े के बदले लोन की मांग की। जब उन्होंने कड़े का वजनछह तोले का था। आरोपी ने उसे पूरी तरह से विश्वास में ले लिया कि पूरा कड़ा सोने का है। दुकानदार ने भी ऊपर से चेक किया और आरोपी को एक लाख दस हजार रुपये दे दिए। जब आरोपी चला गया तो दुकानदार ने कड़े को अच्छे से चेक किया तो पता चला कि एक तोले के नीचे सारा तांबा है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो चुका है। अभी उसकी पहचान नहीं है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।