फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिल्ली से आधा किलो हेरोइन की सप्लाई लेकर आया युवक काबू

दिल्ली से आधा किलो हेरोइन की सप्लाई लेकर आया युवक काबू

Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आधा किलो हेरोइन की सप्लाई लेकर आया युवक काबू
सभी केंद्र
विज्ञापन


फोटो
दिल्ली से आधा किलो हेरोइन लेकर आया युवक काबू
बेरोजगारी के चलते एक साल से कर रहा था नशे का कारोबार
जिला लुधियाना के आसपास एरिया में कर रहा था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिल्ली निवासी एक निगरो से आधा किलो हेरोइन की सप्लाई लेकर आए युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे सप्लाई देने वाले व्यक्ति उससे खरीद करने वालों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एआईजी एसटीफ स्नेहदीप शर्मा के अनुसार लुधियाना यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह को सूचना मिली कि प्रभात नगर ढोलेवाल निवासी रणजीत सिंह उर्फ मनी हेरोइन बेचने का काम करता है। इस समय ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से हेरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की, वहां पर बिना नंबर के बाइक सवार को जांच के लिए रोका। जिसकी कमर के साथ बंधे कपड़े से पुलिस ने आधा किलो हेरोइन बरामद की। पुलिस ने तुरंत आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पहले वह एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। बीते एक साल से बेरोजगार था। इस दौरान उसका संपर्क दिल्ली निवासी एक निगरो से हुआ। वह उससे हेरोइन लाकर लुधियाना और आसपास के गांवों में मंहगे दाम पर बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed