फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सिविल अस्पताल इलाज कराने जेल से आया हवालाती मुलाजिम से हाथ छुड़वा भागा, काबू

सिविल अस्पताल इलाज कराने जेल से आया हवालाती मुलाजिम से हाथ छुड़वा भागा, काबू

Mon, 09 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल इलाज कराने जेल से आया हवालाती मुलाजिम से हाथ छुड़वा भागा, काबू
अस्पताल मेें मुलाजिम से हाथ छुड़वा भागा हवालाती, काबू
विज्ञापन

अस्पताल पार्किंग के कारिंदों ने पीछा कर किया काबू, फिर पुलिस ने पकड़ा
खुद को पुलिस मुलाजिम बता रखबाग में दो युवतियों से किया था दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सिविल अस्पताल में सोमवार को दोपहर उस समय भगदड़ मच गई, जब युवतियों से दुराचार के मामले में सेंट्रल जेल में बंद गांव मानकवाल के बलविंदर सिंह को जेल से पुलिस इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाई और वह पुलिस मुलाजिम का हाथ छुड़वाकर भागने में कामयाब हो गया। जब पुलिस मुलाजिम ने शोर मचाया तो मौजूद सिविल अस्पताल पार्किंग के कारिंदे आरोपी बलविंदर सिंह के पीछे भागे और गेट के पास से उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे पुलिस मुलाजिमों के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद मुलाजिम ने चेन की सांस ली।
दुराचार के मामले में जेल के अंदर बंद बलविंदर सिंह ने सोमवार को जेल प्रशासन को कंधे में दर्द की बात बताई थी। जिसके बाद अन्य कैदियों को सिविल अस्पताल इलाज के लिए आने वाली बस में उसे इलाज के लिए भेज दिया। इसी दौरान सिविल अस्पताल में हेड कांस्टेबल हरदीप सिंह उसे डाक्टर के पास ले गया। डाक्टर ने उसका एक्स-रे लिख दिया। हरदीप सिंह ने बताया कि एक्स-रे कराने के बाद डाक्टर को दोबारा चेक कराने के लिए खड़े थे तो आरोपी बलविंदर सिंह ने अपना हाथ छुड़वाया और वहां से फरार हो गया। भागने के बाद घबराए हरदीप ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस मुलाजिम का शोर सुन वहां मौजूद सिविल अस्पताल की पार्किंग के कारिंदे आरोपी बलविंदर के पीछे भागे और दरवाजे के बाद ही उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

फर्जी पुलिस वाला बन दुराचार का है आरोप
रखबाग में आने वाले प्रेमी जोड़ो को देख कर बलविंदर सिंह फर्जी पुलिस मुलाजिम बन जाता था। वह युवती को अपने साथ ले जाता था और युवक को बोल देता था कि वह थाना सदर में पहुंचे। आरोपी युवती को अपने साथ सुनसान जगह पर ले जा उसके साथ दुराचार कर उसे वहां से भगा देता था। ऐसे दो मामलों के बाद पुलिस ने सतर्कता के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। चौकी सिविल अस्पताल के इंचार्ज एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मुलाजिम का हाथ छुड़वा कर भागे हवालाती को काबू कर लिया गया है। अधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई आदेश मिलने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed