{"_id":"5c27a992bdec2256f03e9cbe","slug":"201546103186-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर छोटा लल्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर छोटा लल्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
गैंगस्टर छोटा लल्ला गिरफ्तार
पैसे के विवाद में है हत्या के प्रयास का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बीते दिनों पैसे के विवाद को लेकर दमोरियो पुल के पास गोली मार हत्या का प्रयास करने वाले गैंगस्टर छोटा लल्ला को शनिवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में वांछित चार अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
थाना कोतवाली प्रभारी अमनदीप सिंह ने जानकारी देते बताया कि कुछ दिन पहले नाली मोहल्ला निवासी जगदेव कुमार उर्फ जिम्मी को गोली मारी थी। जांच के दौरान जगदेव सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को छोटा लल्ला, साहिल शर्मा, लल्ला का चचेरा भाई मोटा और दो अन्य आरोपी उसे मिले थे। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए पैसे का इंतजाम करने के लिए कहा था। दोपहर लगभग 3:45 पर आरोपियों ने नाली मोहल्ले में आकर उसे घेर लिया और गोली चला दी। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि जिम्मी और छोटा लल्ला आपस में दोस्त रहे हैं, पैसे को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने लोकल बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान छोटा लल्ला को काबू कर लिया। जबकि अन्य की तलाश में छापामारी की जा रही है। वारदात में प्रयोग किया गया पिस्तौल साहिल शर्मा का है।