{"_id":"5af71a624f1c1be4408b4b77","slug":"201526143586-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के रिटायर्ड मुलाजिम के घर चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफसीआई के रिटायर्ड मुलाजिम के घर चोरों का धावा
Updated Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई के रिटायर्ड मुलाजिम के घर चोरी
सोने चांदी के जेवर, लैपटॉप, एलसीडी व अन्य सामान ले गए चोर
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध, छानबीन में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चोर गिरोह के सदस्यों ने पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एफसीआई के रिटायर्ड मुलाजिम के घर को निशाना बनाया। चोर जेवर और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर को ताला लगा हुआ था और घर मालिक जगदेव सिंह जम्मू में थे। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी घर मालिक जगदेव सिंह को दी।इसके बाद वह जम्मू से लुधियाना पहुंचे और शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना एसबीएस नगर की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
पुलिस को दी गई शिकायत में जगदेव सिंह ने बताया कि वह एफसीआई से रिटायर्ड है। तीन दिन पहले परिवार के साथ जम्मू स्थित घर पर गए थे। उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि उनका दरवाजा टूटा है। सूचना मिलते ही वह लुधियाना पहुंचे। घर का सारा सामान बिखरा था। जगदेव के मुताबिक चोर घर की दीवार फांद कर घुसे थे और फिर उन्होंने अंदर का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद चोरों ने घर की सभी अलमारियां तोड़ दीं। चोर घर से एलसीडी, दो लैपटाप, सोने की चूड़ियां , सोने की चेन, तीन तोले का लॉकेट, बालियां, अंगूठियां और 50 हजार रुपये ले गए। पुलिस ने इलाके मे लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। गली में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने चैक की तो उसमें संदिग्ध नजर आए है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।