{"_id":"5ad380254f1c1b9c098b4be5","slug":"201523810341-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाई की दुकान पर काम करते करते शुरु किया नशा तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाई की दुकान पर काम करते करते शुरु किया नशा तस्करी का धंधा
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
नाई की दुकान पर काम करने वाला नशे की तस्करी में काबू
आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन की फोटो हुई बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, जांच में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नाई की दुकान पर काम करते करते शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए एक युवक ने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह बाहरी राज्यों के साथ साथ महानगर के तस्करों से भी नशीला पदार्थ लेकर आगे सप्लाई करने लगा। आरोपी पुलिस के हाथ उस समय लगा जब आरोपी हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहा था। एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला आंबेडकर नगर के रहने वाले हरजिंदर सिंह के खिलाफ थाना डिविजन दो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह डुगरी इलाके में नाई की दुकान पर काम करता था। वह शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना चाहता था। आरोपी ने पैसा कमाने के लिए नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पहले वह बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करता था और अब डुगरी इलाके से ही एक व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करने लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी हेरोइन किस व्यक्ति से लाकर सप्लाई करता था।