{"_id":"5cdee51dbdec22075a3bd80c","slug":"191558111517-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे पड़ोसी ने किया युवती के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे पड़ोसी ने किया युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

गर्भवती हुई तो परिजनों को पता लगा, गर्भपात कराने के बाद आरोपी फरार
पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश में जुटी है थाना डिवीजन चार की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को बताया। परिजनों ने दोनों की शादी कराने की बात की तो आरोपी के परिवार ने पहले गर्भपात करवाने और बाद में कोर्ट मैरिज करने का झांसा दिया। मगर गर्भपात के बाद आरोपी घर खाली कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की ओर से पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक पड़ोसी होने के कारण आरोपी के साथ उसकी जान पहचान थी। 2016 में आरोपी ने उससे मुलाकात करनी शुरू कर दी। दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। शाहरुख ने शादी का झांसा दे पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा दे पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी से बात की तो आरोपी ने कुछ बात हीं की। जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने आरोपी के परिजनों से बात की कि दोनों की शादी कर दी जाए। आरोपी का परिवार मान गया कि दोनों की कोर्ट मैरिज कर देते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपनी इज्जत बचाने के लिए पहले युवती का गर्भपात करवाए। पहले तो पीड़िता के पिता माने नहीं लेकिन आरोपी के परिजनों के बार बार कहने पर वह मान गए। युवती का गर्भपात करवा दिया तो आरोपी कुछ समय बाद घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।