फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे की लत ने सांढू भाईयों को बना दिया लुटेरा

नशे की लत ने सांढू भाईयों को बना दिया लुटेरा

Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नशे की लत ने सांढू भाईयों को बना दिया लुटेरा
हथियार दिखाकर सुनसान स्थानों पर राहगीरों से करते थे लूटपाट
विज्ञापन

आरोपियों से 12 मोबाइल, एक बाइक और चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशे की लत और शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए दो साढू भाईयों हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट शुरू कर दी। आरोपी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इसकी जानकारी थाना सदर के अधीन आती चौकी बसंत एवेन्यू की पुलिस को मिल गई। चौकी इंचार्ज एएसआई गुरबख्शीश सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने दोनों आरोपियों को धांधरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल, वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक और तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में गांव झांडे निवासी गुरदीप सिंह उर्फ गोलू और शिमलापुरी निवासी परमिंदर सिंह उर्फ काका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
एडीसीपी 3 सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में लूट और चोरी की वारदातें कर रहे थे। पुलिस को काफी समय से दोनों की तलाश थी। दोनों आरोपी बुधवार को इलाके में वारदात करने की तैयारी में थे तो पुलिस को सूचना मिल गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों से लूटपाट का सामान बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुनसान जगह पर रात को लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी ज्यादातर लूट की वारदातें आलमगीर इलाके और 200 फुटी रोड पर लूट करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही लूट की वारदातें करते थे।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के कारण आरोपी गोलू की टूटी थी मंगनी
पुलिस के अनुसार आरोपी गोली पेंट का काम करता था जबकि काका दिहाड़ी मजदूर था। पेंट का काम करने के दौरान गोलू की एक युवती से मंगनी हुई थी लेकिन लूट के मामले में गिरफ्तारी होने पर मंगनी टूट गई थी। इसके बावजूद वह लड़की परिवार वालों को विरुद्ध जा उसके साथ रहने लगी थी। आरोपी काका गोलू की साली के साथ लिव इन में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुके हैं दोनों आरोपी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पहले भी लूटपाट के मामले में जेल जा चुके हैं। वह 2015 से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उसके बाद आरोपी गोलू गिरफ्तार हुआ और फिर जमानत पर बाहर आया। फिर पुलिस ने उसे किसी दूसरे लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। वह अब भी जमानत पर बाहर आया हुआ है। आरोपी काका भी करीब छह महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। आरोपियों ने 18 के करीब वारदातें मानी हैं। पुलिस के अनुसार उनके थानों में दर्ज करीब छह मामले हल हो चुके हैं। बाकी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed