फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाहरी राज्यों से लाकर करते थे शराब की नाजायज तस्करी

बाहरी राज्यों से लाकर करते थे शराब की नाजायज तस्करी

Thu, 15 Nov 2018 04:31 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से लाकर करते थे शराब की नाजायज तस्करी
बाहरी राज्यों से लाकर करते थे शराब की तस्करी
विज्ञापन

बुलेरो गाड़ी में लोड कर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे 150 पेटी शराब
तीन के खिलाफ मामला दर्ज, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाहरी राज्यों से शराब की बड़ी खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ताजपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बुलेरो गाड़ी में लोड 150 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना डिविजन सात में पटियाला स्थित गांव नेपरा निवासी काला सिंह गांव हसनपुर जट्टा निवासी निशान सिंह और सलविंदर सिंह के खिलाफ के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी काफी समय से शराब बेचने का धंधा कर रहे है। वह बाहरी राज्यों से शराब लाकर महानगर में सप्लाई कर रहे है। इस समय भी वह ताजपुर रोड जेल की तरफ से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करने के लिए आ रहे है। पुलिस ने आरोपियों को नाकेबंदी के दौरान रोक लिया। आरोपियों से शराब का परमिट पूछा तो आरोपियों ने कुछ जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि वह कहां से शराब लाकर किन लोगों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed