फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गर्भवती विवाहिता की मौत होने पर मायके परिवार का हंगामा

गर्भवती विवाहिता की मौत होने पर मायके परिवार का हंगामा

Thu, 09 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती विवाहिता की मौत होने पर मायके परिवार का हंगामा
गर्भवती विवाहिता की मौत होने पर मायके परिवार का हंगामा
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल परिवार पर लगाया विवाहिता को मारने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव दयोन में एक विवाहिता की अचानक मौत हो जाने के बाद मृतका के मायके परिवार वालों ने मृतका के ही ससुराल परिवार पर उसे मारने के आरोप लगाए हैं। इसी बात को लेकर मृतका के मायके परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सिविल अस्पताल के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया। मृतका के मामा जसकरण सिंह ने बताया कि उसकी भांजी बेअंत कौर की शादी बठिंडा के गांव दयोन निवासी हरजिंदर सिंह के साथ करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी । शादी के बाद उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे थे। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह उनकी भाणजी के पिता धर्म सिंह को लड़की के ससुराल वालों का फोन आया कि तुम्हारी लड़की की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई और उसकी हालत काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह और लड़की के पिता अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव दयोन पहुंच गए जहां पर देखा कि लड़की की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी लड़की के शव को लेकर सिविल अस्पताल बठिंडा आए तो वहां पर तैनात डाक्टरों ने बताया कि लड़की व उसके पेट में पल रही बच्ची की मौत हुए काफी समय हो चुका है। जिस के बाद उन्होंने जब मृतका के ससुराल परिवार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने टाल मटोल कर दी। जिस से परेशान होकर उन्होंने पुलिस के खिलाफ मृतका का शव सड़क पर रख धरना लगाकर जाम लगा दिया। मायके वालों की तरफ से सड़क पर धरना लगाए जाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मश्क्कत के बाद मृतका के पिता धर्म सिंह की शिकायत पर आरोपी ससुराल परिवार पर केस दर्ज करने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त करवाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed