{"_id":"5b61eca04f1c1b8f3e8b4874","slug":"191533144224-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश
-पुलिस ने सौतेले पिता पर किया केस दर्ज
बठिंडा। शहर के थाना सिविल लाइन अधीन आते क्षेत्र की रहने वाली एक दिव्यांग युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवती के सौतेले पिता पर युवती के साथ जबरदस्ती करने के प्रयासों के आरोपों में केस दर्ज किया है। अपने ऊपर केस दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी भूमिगत हो गया। बुधवार शाम को व्हील चेयर पर बैठ सिविल लाइन थाने पहुंची दिव्यांग युवती ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रछपाल सिंह को बताया कि उसके सौतेले बाप ने 23 जुलाई को घर में उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसने शोर मचा दिया था। इसके बाद उसका सौतेला बाप मौके से फरार हो गया था। युवती ने बताया कि उसका सोतेला पिता उस पर पिछले काफी समय से बुरी नजर रख रहा था। इस संबंध में जब थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रछपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि युवती के बयानों पर उसके सौतेले पिता जगदीश सिंह के खिलाफ धारा 376, 511 के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।