फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नए साल का जश्न मनाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

नए साल का जश्न मनाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने वालों पर चला पुलिस का डंडा
साल के अंतिम दिन पुलिस ने काटे 452 वाहनों के चालान
विज्ञापन

103 वाहन बाजारों में से किए टो, सात वाहन बाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नए साल के आने की खुशी में अंतिम दिन जश्न मनाने वालों पर पुलिस का खूब डंडा चला। पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा। इस दौरान पुलिस की शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर खास नजर रही। ट्रैफिक पुलिस ने साल के अंतिम दिन 452 वाहनों के चालान काटे। इनमें से 103 वाहनों को पुलिस ने सड़क से टो किया। सात वाहनों को बंद किया, जिनके पास कोई कागजात नहीं थे। पुलिस की सख्ती के आगे किसी की एक न चली।
पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख स्थलों और चौक चौहारों के पास पूरी सख्ती थी। पुलिस ने हर चौक पर बैरीकेट्स लगा रखे थे और धार्मिक स्थलों के बाहर भी सख्त पहरा था। इसके अलावा पुलिस ने शॉपिंग माल्स, होटल, रेस्तरां व अन्य प्रमुख जगहों पर काफी सख्ती कर रखी थी। किसी को भी सड़क के बीचों बीच हुड़दंग मचाने की इजाजत नहीं थी। सराभा नगर मेन मार्केट की ओर जाने के लिए पुलिस ने किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी। पुलिस ने सराभा नगर मार्केट में जाने वाले हर रास्ते पर बैरीकेट्स कर रखे थे। लोगों को दूर जाकर अपने वाहन खड़े करने पड़े और आगे पैदल ही जाना पड़ा। कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। ट्रैफिक पुलिस लगातार ट्रैफिक कंट्रोल करने में लगी रही।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से साल के अंतिम दिन बिना सीट बेल्ट के 69, रेड लाइट जंप करने वाले 9, वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने वाले सात, गलत पार्किंग करने वाले 23 लोगों के चलाना काटे। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग नियम तोड़ने वाले 62 वाहनों के चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रविवार को अलग-अलग जगहों से 103 वाहन टो किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed