{"_id":"5ce18184bdec22071f56c495","slug":"181558282628-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाईडर से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डिवाईडर से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार गंभीर घायल
Sun, 19 May 2019 10:50 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहिंद नेशनल हाईवे पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास रविवार सुबह पांच बजे ब्रीजा कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार में सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक वह धार्मिक स्थान से वापस घर कैथल (हरियाणा) लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान कार चालक जसप्रीत सिंह (22) पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव चक लदाणा जिला कैथल हरियाणा और महिंदर कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी गांव केसरी जिला अंबाला हरियाणा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
थाना सरहिंद के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक जसप्रीत सिंह और उसकी बुआ महिंदर कौर के शव को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल में देकर चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
एएसआई ने बताया कि हादसे में मृतक व घायल लोग आपस में रिश्तेदार हैं जो नानकसर कलेरां जगरांव से माथा टेकने के लिए शनिवार की शाम को कैथल हरियाणा से एक कार में गए थे कि रविवार सुबह वापस आते समय सरहिंद नहर के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई।
इसमें जसप्रीत सिंह और बुआ महिंदर कौर की मौत हो गई। माता मनजीत कौर, बहन राजविंदर कौर पुत्री निर्मल सिंह, चाची चरनजीत कौर उनका बेटा मनजपत सिंह पुत्र रविंदर सिंह गांव बंबा बिजनौर अंबाला हरियाणा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है।