फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नाबालिगा के साथ ताया के बेटे ने किया दुष्मर्क

नाबालिगा के साथ ताया के बेटे ने किया दुष्मर्क

Fri, 17 May 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
नाबालिगा के साथ ताया के बेटे ने किया दुष्मर्क
हलवारा। थाना सदर रायकोट में पड़ते एक गांव में 14 मई की रात को नाबालिग से उसके ताया के बेटे में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर की। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई जानकारी में पीड़िता ने बताया कि उसके परिजन 12 मई को उसे ताया के घर छोड़ गए थे। ताया गांव के दूसरी तरफ रहते हैं । 14 मई को उसके ताया का लड़का मोटरसाइकिल पर उसे वापस घर छोड़ने के लिए निकला। पहले वह उसे लेकर गांव में इधर उधर चक्कर लगाता रह। रात करीब साढ़े दस बजे वह उसे गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर ले गया। वहां खेत में उससे दुष्कर्म किया। 15 मई शाम को नाबालिग लड़की ने पुलिस हेल्प लाइन पर फोन कर घटना की सूचना दी। सब इंस्पेक्टर मनजीत कौर व एएसआई लखबीर सिंह पुलिस टीम के साथ लड़की के घर पहुंचे। लड़की बेहोशी की हालत में थी। उसके परिजनों ने कहा कि लड़की बीमार है व दवा खाने से बेहोश है। लड़की के साथ ऐसा कुछ नही हुआ है ।
विज्ञापन

एएसआई लखबीर सिंह के अनुसार वह वापस आने के लिए मजबूर थे। दोबारा सब इंस्पेक्टर मनजीत कौर व चौकी इंचार्ज लखबीर सिंह के साथ पुलिस टीम घर गई। उस समय लड़की होश में थी, महिला अधिकारी मनजीत कौर ने लड़की को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो लड़की ने पूरी घटना बताते अपने ताया के लड़के नाम बता दिया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद थाना रायकोट सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बिंदु पर भी होगी जांच
जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 9 मई को घर से किसी और लड़के के साथ सहमति से चली गई थी। लड़के के परिजनों ने अपनी पंचायत के साथ लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया था। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ कोई करवाई न करने पर सहमति जता दी और लोगों के पूछताछ से बचने के लिए ही लड़की को ताया के घर छोड़ा था कि बात ठंडी हो जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed