फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गांव जसपालों के एक घर से मिला एक युवक शव

गांव जसपालों के एक घर से मिला एक युवक शव

Fri, 17 May 2019 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
गांव जसपालों के एक घर से मिला एक युवक शव
खन्ना। नजदीकी गांव जसपालों के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के घर से उसी के दोस्त बलराज सिंह (18) का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंजी कोर्ट चौकी के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव जसपालों के सरपंच रणजोद सिंह ने फोन कर बताया कि उनके गांव के किसी घर में बलराज नामक युवक की मौत हो गई है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लोग गांव जसपालों गुरप्रीत सिंह के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वीरवार देर रात उन लोगों ने उनके ही घर पर शराब पी थी। शराब पीने के बाद बलराज वहीं सो गया। सुबह हुई तो बलराज को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। उन्होंने देखा कि उसका शरीर तो ठंडा पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच रणजोद सिंह को दी। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुऐ शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई जगजीत सिंह ने कहा कि बलराज की मौत कैसे हुई यह सब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed