{"_id":"5cd995b3bdec22072b5a55f0","slug":"181557763507-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन लैंड स्कूल के बच्चों को विदेश भेजने के नाम पर महिला ट्रैवल एजेंट ने ऐंठे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रीन लैंड स्कूल के बच्चों को विदेश भेजने के नाम पर महिला ट्रैवल एजेंट ने ऐंठे पैसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। ग्रीन लैंड स्कूल के बच्चों को विदेशी टूर का झांसा देकर एक महिला ठग ट्रेवल एजेंट ने लाखों रुपये ठग लिए। संत किरपाल विद्यक मिशन ग्रीन लैंड स्कूल के डायरेक्टर राजेश रुद्रा राजेश रुद्रा की शिकायत पर ईस्टर्न दिल्ली निवासी मिलना इंडिया नमाजुद्दीन की डायरेक्टर प्राची पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि प्राची इस समय महाराष्ट्र के पुणे में रह रही है। पुलिस की एक टीम अब उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली और महाराष्ट्र जाएगी।
राजेश रुद्रा की शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी महिला ने उनके स्कूल के कुछ बच्चों को विदेश में टूर लगवाने का झांसा दिया। वह अलग अलग जगहों पर बच्चों को भेजने का प्लान लेकर आई थी। बच्चों और उनके परिजनों से बात करने के बाद पैसे मंगवा लिए गए। स्कूल ने सभी बच्चों से पैसे इकट्ठे कर 39.86 लाख रुपये इकट्ठे कर उसे दे दिए गए। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी महिला ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को विदेश भेजने या फिर पैसे वापस करने की बात की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
जब दबाव बना तो आरोपी महिला ने 22.94 लाख रुपये वापस दे दिए। बाकी के 16.94 लाख रुपये आरोपी महिला ने वापस नहीं दिए। इस पर राजेश रुद्रा ने जुलाई 2018 में पुलिस अधिकारियों के पास इसकी शिकायत दी। जांच के बाद आरोपी महिला पर मामला दर्ज किया गया। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के दिल्ली और महाराष्ट्र के पुणे में ठिकाने है। दोनों ठिकानों पर छापामारी के लिए जल्द ही टीमें रवाना कर दी जाएगी और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।