फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इंकम टैक्स अधिकारी बन फैक्टरी मालिक से पैसे लेने वाले दो काबू

इंकम टैक्स अधिकारी बन फैक्टरी मालिक से पैसे लेने वाले दो काबू

Tue, 19 Feb 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
इंकम टैक्स अधिकारी बन फैक्टरी मालिक से पैसे लेने वाले दो काबू
इन्कम टैक्स अधिकारी बन फैक्टरी मालिक से पैसे लेने वाले दो काब़ू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। इन्कम टैक्स अधिकारी बनकर फैक्टरी मालिक से पचास हजार रुपये मांगने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी फरार है। मालेरकोटला थाना सिटी-1 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मोहम्मद फिरोज जो सरौद रोड पर डीएस इंटरप्राइजेज नामक फैक्टरी में ढुलाई का काम करता है, उसके पास मुश्ताक अहमद निवासी सींहा दौद काम करता था। किसी कारण मुश्ताक को फैक्टरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने फैक्टरी मालिक से रंजिश रखी। उसने साजिश रचकर कुलवीर सिंह निवासी मालो दोद और सोनीकांडिया वाला मालेरकोटला को इन्कम टैक्स अधिकारी बनाकर फैक्टरी में भेज दिया। उन्होंने फैक्टरी मालिक मोहम्मद फिरोज को कागजात दिखाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद फिरोज से पचास हजार रुपये की मांग की। जिनका सौदा तीस हजार रुपये में तय हो गया। मोहम्मद फिरोज ने उन्हें दस हजार रुपये दे दिए। बीस हजार रुपये बाद में देने थे। मोहम्मद फिरोज को इन पर शक हुआ और इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुश्ताक अहमद और कुलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed