{"_id":"5c114011bdec22414e431b8d","slug":"181544634385-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से छीनते थे पैसे, ऑटो गैंग के सदस्य को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों से छीनते थे पैसे, ऑटो गैंग के सदस्य को लोगों ने दबोचा
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो गैंग के सदस्य को लोगों ने दबोचा
जमकर पीटने के बाद डीएमसी चौकी की पुलिस के हवाले
सरदूलगढ़ से आए व्यक्ति की जेब से निकाले थे तीस हजार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आटो में बैठी सवारियों की जेब से पैसे निकालने वाले एक युवक को डीएमसी अस्पताल के पास लोगों ने दबोच लिया। पहले लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और मोबाइल पर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद उसे थाना डिवीजन नंबर-8 के अधीन आती चौकी डीएमसी पुलिस के हवाले कर दिया।
सिरसा के जिला सरदूलगढ़ से एक व्यक्ति डीएमसी अस्पताल दवा लेने के लिए आया था। उसने भारत नगर चौक से डीएमसी चौक का ऑटो किया था। आरोपी युवक आटो में सवारी बनकर बैठा था। आरोपी युवक ने व्यक्ति की जेब काट कर 30 हजार रुपये निकाल लिए। दवा लेने आए व्यक्ति को डीएमसी अस्पताल के पास पहुंचा घटना का पता चला। इसके बाद उसने युवक को ढूंढना शुरू किया। आखिर, युवक डीएमसी अस्पताल के पास ही उसे मिल गया। उसने लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक की जेब से 30 हजार रुपये बरामद हो गए। इसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई की। इस बीच एक व्यक्ति और भी आया, जो फौजी था। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने भी भारत नगर चौक से आटो किया था, जिसमें उक्त युवक बैठा हुआ था। उसने उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए थे। फौजी का कहना था कि आरोपी ने उसका मोबाइल भी चुरा लिया था। इसके अलावा भीड़ में खड़े कई लोगों को कहना था कि उक्त युवक ने उनके भी पैसे चुराए है। लोगों की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके और भी साथी हैं और ऑटो चलाते है और वह सवारी बन कर बैठा होता है। मौका देखते ही वह अन्य सवारी की जेब काट लेता है और रास्ते में उतर कर फरार हो जाता है।