फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कनाडा भेजने के नाम पर महिला एजेंठ ने दंपति से ऐंठे साढ़े आठ लाख

कनाडा भेजने के नाम पर महिला एजेंठ ने दंपति से ऐंठे साढ़े आठ लाख

Sun, 11 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर महिला एजेंठ ने दंपति से ऐंठे साढ़े आठ लाख
मामला दर्ज, आरोपी महिला की तलाश में जुटी है पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दंपति को स्पाउस वीजा दिलाने के नाम पर किचलू नगर की एक महिला ट्रेवल एजेंट ने दंपति से साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद महिला ने टाल मटोल शुरू कर दिया और पैसे देने से साफ तौर पर मना कर दिया। पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने इस मामले में राहों रोड स्थित राम विहार निवासी सौरव पदम की शिकायत पर न्यू किचलू नगर की रहने वाली महिला ट्रेवल एजेंट एमी आनंद के खिलाफ थाना हैबोवाल में मामला दर्ज किया है।
सौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। वह अपने साथ-साथ अपनी पत्नी को भी विदेश ले जाना चाहता था। उनकी मुलाकात आरोपी महिला के साथ हुई। उसने दोनों को स्पाउस वीजा दिलवाकर कनाडा भेजने की बात की। इस पर दोनों राजी हो गए। सौदा साढ़े आठ लाख रुपये में तय हो गया। उसने आरोपी महिला को पैसे दे दिए। पैसे लेने के कुछ समय बाद ही आरोपी महिला ने टाल मटोल शुरू कर दी। वह काफी समय से अपने वीजा के बारे में पूछता तो महिला कोई संतोष जनक जवाब नहीं देती थी। इसके बाद उसने महिला से पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। इसपर महिला ने साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपी महिला का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इसी तरह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव अंब निवासी मोहित शर्मा की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने हैबोवाल कलां के मोहल्ला बच्चन सिंह नगर निवासी लवली राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मोहित शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह विदेश जाना चाहता था तो लवली राणा के साथ उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो आरोपी ने उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस दिए। पुलिस आरोपी लवली राणा का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed