फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी करने वाला एक गिरफ्तार

पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी करने वाला एक गिरफ्तार

Sun, 04 Nov 2018 09:08 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी करने वाला एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले वाहन चोर गिरोह के छोटे उस्ताद को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोचर मार्केट के पास नाकाबंदी के दौरान दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करने के बाद जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।

जांच अधिकारी एएसआई तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से गुजरा। वह उम्र में छोटा था और बाइक काफी तेज चला रहा था। पुलिस ने उसे रोक लिया। आरोपी से कागजात के बारे में पूछा गया तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। उसने कुछ दिन पहले कचहरी परिसर के पीछे वाली साइड से पार्किंग में खड़ा वाहन चोरी किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आरोपी के साथ गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed