{"_id":"5b5f43f14f1c1b19208b7a38","slug":"181532969969-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के बहाने डाक्टर ने क्लीनिक में किया नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के बहाने डाक्टर ने क्लीनिक में किया नाबालिग से दुराचार
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
क्लीनिक में डॉक्टर ने नाबालिग से किया रेप
जहर का टीका लगाकर जान से मारने की दे रहा था धमकियां
डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, 22 घंटे बाद भी नहीं हुआ पीड़िता का मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। गांव पक्खोवाल स्थित न्यू राज क्लीनिक के मालिक एक झोलाछाप डाक्टर ने 9वीं की छात्रा को जहर का टीका लगाकर मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार कर दिया। थाना सुधार की पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी डाक्टर तपिंदर सिंह उर्फ राज उर्फ बिल्ला के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर दुराचार करने की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट चार व पांच के अधीन मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल अस्पताल लुधियाना में देर शाम पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। इसमें रेप की पुष्टि हुई है।
वारदात से पूरे इलाके में डाक्टर के खिलाफ भारी रोष और गुस्सा फैल गया है। आरोपी डाक्टर के क्लीनिक पर तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शर्मनाक पहलू यह भी है कि पीड़ित छात्रा सिर्फ 14 साल की है। जबकि आरोपी की उम्र 48 साल है। हवालात में बंद आरोपी डाक्टर अब रो रोकर खुद को बेकसूर बता रहा है।
पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़ित छात्रा ने बताया कि रविवार शाम छह बजे के करीब वह अपने माता पिता के साथ डाक्टर से दवा लेने गई थी। परिजन क्लीनिक के बाहर ही बैठे थे जबकि डाक्टर उसे अंदर ले गया। आरोपी ने उसके पिता को बाजार से कुछ टीके और दवा लाने के लिए भेज दिया। डाक्टर ने उसके मुंह पर हाथ रखकर धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो जहर का टीका लगा देगा। उसके बाद डाक्टर ने उसके साथ दुराचार किया और धमकियां दी। रविवार रात करीब आठ बजे लड़की अपने परिजनों सहित पक्खोवाल क्लीनिक से गांव चली गई। घर जाकर उसे दर्द होने लगा। उसने मां को बताया। परिजनों ने डाक्टर को फोन किया तो डाक्टर ने पीड़िता के घर आकर पहले तो वारदात से इंकार कर दिया। मामला बढ़ता होता देख उसने पीड़ित परिवार को दस से बीस लाख रुपये की पेशकश कर समझौते का दबाव बनाया। पीड़ित और उसके परिवार वालों ने डॉक्टर को निकाल दिया। फिर पीड़ित परिवार ने सरपंच और थाना सुधार की पुलिस को सूचित किया। लुधियाना देहाती पुलिस कंट्रोल रूम की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दमनजीत कौर को जांच का जिम्मा सौंप दिया। लुधियाना चाइल्ड हेल्पलाइन डायरेक्टर कुलदीप मान, कोआर्डिनेटर बलराज सिंह गरेवाल और अर्शदीप सिंह ने मेडिकल में हुई देरी पर पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर दमनदीप कौर ने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल अस्पताल सुधार में डाक्टर न होने के कारण पीड़ित को डाक्टरी जांच के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने साथ गए एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल लुधियाना से भी वह डाक्टरों का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मेडिकल चेकअप नहीं हो पाया है।