{"_id":"5b5c9dd84f1c1b4f748b7597","slug":"181532796376-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ट्रेवल ऐजंट की ठगी का शिकार हुए युवाओं ने सरकारी वकील एवं ई ओ विंग के प्रभारी पर लगाए रिशवत मांगने के आरोप-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी ट्रेवल ऐजंट की ठगी का शिकार हुए युवाओं ने सरकारी वकील एवं ई ओ विंग के प्रभारी पर लगाए रिशवत मांगने के आरोप-
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी वकील और ईओ विंग के प्रभारी पर रिश्वत मांगने के आरोप
फर्जी ट्रेवल ऐजेंट की ठगी का शिकार हुए युवाओं ने की प्रेसवार्ता
ईओ विंग प्रभारी बोले-युवाओं की फाइल भेजी सरकारी वकील के पास
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव जोगानंद निवासी युवक फर्जी ट्रेवल ऐजंट की ठगी का शिकार हो गए । ठगी के शिकार युवाओं रणबीर सिंह, मनिंदर सिंह ने शनिवार को जहां एक प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाए कि उन्होंने बठिंडा के तत्कालीन एसएसपी नवीन सिंगला को ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ शिकायत दी थी। जो ईओ विंग के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदेव भल्ला को मार्क कर दी थी। युवाओं ने आरोप लगाया कि ईओ विंग प्रभारी ने और एतराज लगाने वाले सरकारी वकील ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग कर उनकी फाइल को डंप कर दिया। वहीं दूसरी तरफ ईओ विंग प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदेव भल्ला का कहना था कि फाइल सरकारी वकील के पास कानूनी राय के लिए भेजी है। सरकारी वकील का कहना था कि उनके पास युवाओं की फाइल आ गई है जिस पर जल्द ही कानूनी राय दी जाएगी ।
प्रेसवार्ता में युवा मनिंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव के जोगानंद निवासी अवतार सिंह, बलजीत कौर और प्रगट सिंह ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा दिया। जिनके झांसे मेें आकर उन्होंने तीनों को अपने साथियों समेत करीब बीस लाख रुपये दिए। लेकिन अभी तक न तो उन्होंने विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। जिसके बाद उन्होंने अप्रैल 2018 में बठिंडा के तत्कालीन एसएसपी नवीन सिंगला को इन लोगों के खिलाफ शिकायत की तो इन्होंने ईओ विंग के पास मार्क कर दी। जहां ईओ विंग के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदेव भल्ला ने जांच के बाद कानूनी राय हासिल करने के लिए सरकारी वकील के पास फाइल भेज दी। जहां सरकारी वकील ने बड़ी तादात में एतराज लगाकर फाइल वापस एसएसपी कार्यालय भेज दी। युवाओं ने बताया कि जब कोई कार्रवाई नही हुई तो वह पहले सरकारी वकील के कार्यालय में गए, जहां उनसे रिश्वत की मांग की गई। इसके बाद वह जब ईओ विंग के इंस्पेक्टर गुरदेव भल्ला के पास आए तो उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर रिश्वत की मांग की। युवाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते अवतार सिंह विदेश भागने में कामयाब हो गया और अब बाकी आरोपी भी विदेश जाने की फिराक में हैं।
युवाओं की ओर से लगाए आरोपों के संबंध में जब ईओ विंग के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदेव भल्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकारी वकील ने जो पहले एतराज लगाकर फाइल को वापस की थी, वो एतराज पूरे करने के बाद फिर से फाइल को सरकारी वकील के पास भेजा गया है। सोमवार तक आरोपियों पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। जबकि सरकारी वकील का कहना था कि फाइल उनके पास आ गई है और पेंडिंग है। जिसे सोमवार तक क्लीयर कर दिया जाएगा।