फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बठिंडा में नशे की ओवरडोज से दो युवक मिलें बेहोशी की हालत में

बठिंडा में नशे की ओवरडोज से दो युवक मिलें बेहोशी की हालत में

Fri, 06 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में नशे की ओवरडोज से दो युवक मिलें बेहोशी की हालत में
नशे की ओवरडोज: दो युवक मिले बेहोश
विज्ञापन

एक हालत सीरियस, दूसरे को परिजन ले गए निजी अस्पताल में
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बठिंडा में शुक्रवार को दो युवक नशे की ओवरडोज के कारण बेहोश हो गए, जो दो विभिन्न स्थानों पर सड़क पर गिरे समाजसेवी संस्था को मिले। जिनको सहारा जनसेवा समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर एक युवक के परिजन तो उसे किसी निजी अस्पताल में ले गए, जबकि दूसरे की हालत सीरियस बनी है। दोनों युवाओं में से एक की पहचान हो गई थी, जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
इस संबंध में समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर शुक्रवार को सूचना मिली थी कि शहर की डाक्टर वादी वाली गली में एक युवक बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा है। सूचनाके बाद जैैसे ही संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक को उठाने लगे तो देखा कि युवक की एक बाजू पर टीके का निशान था, जो देखने से लगता था कि युवक ने थोड़ी देर पहले ही लगाया था। उन्होंने बताया कि संस्था सदस्यों ने बेहोशी की हालत में युवक को उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उक्त युवक के परिजन पहुंचे और उन्होंने संस्था सदस्यों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। मामला बढ़ता देख युवक के परिजन अपने युवक को सिविल अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन युवक का कोई नाम पता नहीं बताया।
विज्ञापन

एक अन्य सिविल अस्पताल में भर्ती
वहीं सहारा अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब साढे़ चार बजे संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि बाबा दीप सिंह नगर गली नंबर 10 के समीप मेन रोड एक अन्य युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंचे संस्था सदस्यों ने उक्त युवक को भी नशे में पाया। गोयल ने बताया कि संस्था सदस्य ने बेहोशी की हालत में मिले युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उसकी हालत सीरियस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि युवक के बारे में पता लगाने के लिए संस्था प्रयास कर रही है। गौर हो कि इस से पहले बठिंडा जिले के तीन विभिन्न क्षेत्रों में तीन युवाओं की ओवरडोज नशे के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed