फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

Sat, 09 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन

बंद घरों और दुकानों को निशाना बना करते थे वारदातें
चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बंद घरों और दुकानों को निशाना बना ताले तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सीआईए वन की पुलिस ने राहोंरोड स्थित गांव सीड़ा टी प्वाइंट परगिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एलसीडी, छह सिलेंडर, चार बाइक, दो डीवीडी प्लेयर व अलग अलग घरेलू सामान बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना राहोंरोड की एकता कालोनी निवासी रमेश कुमार पासवान, गांव बाजड़ा स्थित भगवंत विहार कालोनी के रहने वाले रवि कुमार उर्फ रवि, गांव फुल्लावाल स्थित आनंद विहार कालोनी निवासी राकेश कुमार उर्फ लाडी और बाजड़ा कालोनी स्थित कैलाश नगर निवासी जगतपाल उर्फ राजू के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश कियास जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने राहों रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देनेकी फिराक में थे।
विज्ञापन

किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इआरोपी वहां से सामान लेकर गुजरने लगे तो पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह का सरकना रमेश कुमार पासवान चोरी की का प्लान बनाता था। आरोपी दिन के समय रैकी करते थे। जिस दुकान या घर में ताला लगा होता था, वहां रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। आरोपियों ने पिछले कुछ दिनों में ही इन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और सामान इकट्ठा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed